पॉक्सो एक्ट के आरोपी को बरारी पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रही थी तलाश

कटिहार: कटिहार जिले के बरारी थाना पुलिस को पॉक्सो एक्ट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के नामजद अभियुक्त सरियत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जन्मघुट्टू गांव निवासी सरियत अंसारी के रूप में की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरारी थाना पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बरारी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment