घर के बगल में शौच करने से रोका तो दबंग ने पिता पुत्र की बेरहमी से कर दी पिटाई, पिता की मौत पुत्र...

नालंदा: बिहार में आए दिन आपसी विवाद में मारपीट और हत्या की खबरें आम बनती जा रही है। हालांकि पुलिस आपराधिक घटनाओं में कमी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन आपसी विवाद की घटनाओं में कोई कमी नहीं दिख रही। एक बार फिर नालंदा में मामूली विवाद में दबंगों ने एक पिता पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना नालंदा के आगरी थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की है वहीं मृतक की पहचान बालेश्वर पासवान के रूप में की गई।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उनके घर के बगल में एक व्यक्ति शौच कर रहा था जिसे उन्होंने रोका तो वह आक्रोशित हो गया और करीब आधा दर्जन लोगों के साथ घर पर पहुंच कर लाठी डंडों से पिता पुत्र की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र का अभी इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी। घटना को लेकर हिलसा के डीएसपी   डीएसपी ऋषि राज ने बताया कि रात में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है मामले की जांच की जारही है।

  

Related Articles

Post a comment