माफियाओं ने दिनदहाड़े पेड़ काट कर दिया गायब, लोगों ने की जांच की मांग
- by Manjesh Kumar
- 19-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया के जानकीनगर नगर पंचायत स्थित कोशी कॉलोनी परिसर से अवैद्य रूप से विशाल पेड़ों की कटाई एवं उसे गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ आवास के निकट सेमल एवं शीशम का दो विशालकाय छायादार पेड़ अज्ञात लोगों के द्वारा दिन के उजाले में कटवाकर एवं उसे गायब कर दिया गया है। इस मामले में आवेदक दुर्गानंद झा ने सिंचाई विभाग बनमनखी के प्रमंडल कार्यपालक पदाधिकारी, वन क्षेत्र अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई तथा लाखों रूपए राजस्व की सेंधमारी करनेवाले लोगों के विरूद्ध समुचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
अधिकारियों को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इसमें एक विशाल सेमल का पेड़ करीब 50/60 साल पुराना था और लगभग 80 फीट ऊंचा था। दूसरा पेड़ शीशम का था। पेड़ों की कटाई का जियो टैगिंग के माध्यम से फोटोग्राफ्स भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि इस घटना से बिहार सरकार सिंचाई विभाग और वन विभाग के राजस्व में लाखों रूपए की सेंधमारी हुई है। आवेदक ने बताया कि कोशी कॉलोनी परिसर से काटे गए पेड़ों की बरामदगी तथा इस घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को विभागीय कुछ लोगों के द्वारा काटे गए पेड़ों की स्थलीय जांच-पड़ताल की गई है तथा उक्त स्थल की पैमाइश भी की गई है। अधिकारियों ने मामले में जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।


Post a comment