

पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली पिपरा थाना अन्तर्गत हत्या की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी को अवैध हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Jul-2025
- Views
पटना:-पिपरा थानान्तर्गत दिनांक-12.07.25 को रात्रि में करीब 08:00 बजे सुरेन्द्र प्रसाद उम्र 50 वर्ष, पिता स्व० रामकिशुन महतो को खेत में काम करने के क्रम में सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में मृतक के पत्नी मुनी देवी पति सुरेन्द्र प्रसाद, सा० शेखपुरा थाना पिपरा जिला पटना के फर्दब्यान के आधार पर पिपरा थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। प्राथमिकी में वादिनी द्वारा आरोप लगाया गया था कि रंजीत पासवान पिता नामालूम , जय प्रकाश पासवान (पूर्व मुखिया) पिता योगेन्द्र पासवान दोनों का पता शेखपुरा थाना पिपरा जिला पटना के द्वारा उनके पति की हत्या चुनावी रंजीश के कारण किया गया है। इस कांड में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त का पता लगाकर कांड का सफल उद्भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी-02 के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर इस कांड में संलिप्त अभियुक्त रतन कुमार पिता जितु पासवान पता दीद्या बाटा वर्तमान पता ग्राम शेखपुरा थाना पिपरा जिला पटना को गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि सुरेन्द्र प्रसाद को दिनांक 12.07.25 के रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दिये थे, जिसमें उनके साथ अन्य सहयोगी भी सामिल थे, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त रतन कुमार के निशानदेही पर एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली बरामद किया गया है , इस पूरे कांड में छापामारी दल में पु०नि० लालबाबु प्रसाद यादव, अंचल निरीक्षक, पुनपुन अंचलं, पु०नि० संतोष कुमार वर्मा, प्रभारी, विशिष्ट आसूचना इकाई, पटना।
पु०अ०नि० रामकुमार पाल, थानाध्यक्ष, पिपरा थाना। पु०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, ओ०पी० अध्यक्ष, केवड़ा। पु०अ०नि० नीतीश कुमार, पिपरा थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Post a comment