पटना कॉलेज में पढ़ने पहुंचे थे छात्र लेकिन प्रोफेसर की जगह दिखी सांप, मचा हड़कंप
- by Manjesh Kumar
- 12-Jul-2026
- Views
पटना: राजधानी पटना के प्रतिष्ठित पटना कॉलेज में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब छात्रों ने कक्षा में प्रोफेसर के बदले सांप को देखा। सांप देखे जाने के बाद छात्रों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। आनन फानन में कॉलेज प्रबंधन तक मामले की जानकारी पहुंची और छात्रों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई। इस बीच कॉलेज प्रबंधन ने सांप पकड़ने वाले को सूचना दी जिसके बाद पटना में रहने वाले समस्तीपुर निवासी नवनीत कुमार पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा।
स्नेक रेस्क्यूअर नवनीत ने बताया कि पकड़ा गया सांप इंडियन रैट स्नेक यानी धामण है जो जहरीला नहीं होता है। हालांकि इसका आकार देख कर लोग डर जरूर जाते हैं। नवनीत ने कॉलेज परिसर से सांप पकड़ कर बाहर जंगली इलाको में छोड़ने के लिए लेकर चले गए, जिसके बाद कॉलेज में स्थिति सामान्य हुई।


Post a comment