मुजफ्फरपुर के गायघाट के बेरुआ में पंचायत में "पंचायत विकास दिवस" का सफल आयोजन...

मुजफ्फरपुर: पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को गायघाट प्रखंड के बेरुआ पंचायत में "पंचायत विकास दिवस" के अन्तर्गत महिला हितेषी ग्राम पंचायत थीम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उषा देवी ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव सुभाष कुमार द्वारा किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों, जीविका समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, किसान सलाहकारों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत की आय-व्यय, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी किया गया। बैठक में ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए। प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राखी कुमारी, संदीप कुमार कर्ण, सुनील कुमार, बृजेश सिंह, नुनु साह, प्रेम कुमार ठाकुर, विभा देवी, सुनील कुमार, मीरा कुमारी, इन्दु कुमारी, रुबी कुमारी, सुदानी देवी, प्रेमलता देवी, इन्दू देवी, सुनैना देवी, रंगीला देवी, सिला देवी, रीता देवी अनिकेत कुमार, दिपक कुमार, सुरज कुमार, राहुल सिंह, सजु सिंह, जितेंद्र सिंह, अमीत कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment