भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DG जितेंद्र सिंह गंगवार के निर्देश पर 40 हजार घुस लेते रंगे हाथ दो सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया।।





भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्यवाही लक्की आनन्द एवं राशिद कमाल, दोनो पुलिस अवर निरीक्षक, थाना भगवानपुर, जिला- कैमूर 40,000/- रु० रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।


बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय DG जितेंद्र सिंह गंगवार के निर्देश पर टीम के द्वारा आज निगरानी थाना कांड सं0-33/25 दिनांक 02.06.2025 में लक्की आनन्द एवं राशिद कमाल, दोनो पुलिस अवर निरीक्षक, थाना भगवानपुर, जिला- कैमूर को 40,000/- (चालीस हजार) रुपये रिश्वत लेते भागवानपुर थाना, कैमूर के परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।


परिवादिनी श्रीमती चांदनी सिंह, पति श्री प्रिंस सिंह, ग्राम परमालपुर, थाना-भगवानपुर, जिला- कैमूर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दिनांक 28.05.2025 को शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी लक्की आनन्द एवं राशिद कमाल, दोनो पुलिस अवर निरीक्षक, वाना- भगवानपुर, जिला कैमूर द्वारा प्रथमतः कांड दर्ज नहीं करने एवं पुनः भगवानपुर थाना कांड सं0-128/2025 दर्ज हो जाने के पश्चात इनके विरूद्ध गिरफ्तारी छापामारी की कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।


ब्यूरो द्वारा परिवादिनी की शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी लक्की आनन्द एवं राशिद कमाल, दोनो पुलिस अवर निरीक्षक, थाना भगवानपुर, जिला- कैमूर द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्ट्या आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता समीर चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लक्की आनन्द एवं राशिद कमाल, दोनो पुलिस अवर निरीक्षक, याना भगवानपुर, जिला- कैमूर को 40,000/- (चालीस हजार) रुपये रिश्वत लेते भागवानपुर थाना, कैमूर के परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 33वीं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। इस वर्ष का यह 27 वां ट्रैप है, जिसमें कांड दर्ज कर कुल 30 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 13,06,000/-रूपये है। ब्यूरो द्वारा लगातार अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा रहा है। वर्ष 2025 में अथ तक जनवरी में दो, फरवरी में तीन, मार्च में पाँच, अप्रैल में छः एवं मई में नौ ट्रैप कांड दर्ज किये जा चुके है। माह जून में अब तक चार दिनों में ही यह दूसरा ट्रैप कांड दर्ज किया गया है।


अपीलः


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है।


लैंडलाइन नंबरः


ससमय निम्नलिखित नंबरों पर सम्पर्क कर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की मदद करें। 0612-2215033, 0612-2215030, 0612-2215032, 0612-2215036,


मोबाइल नम्बरः


0612-2215037, 0612-2999752 हेल्पलाइन नंबरः

0612-2215344

7765953261

  

Related Articles

Post a comment