मुज़फ्फरपुर : मनीष कुमार साह बने लोक चेतना दल के जिलाध्यक्ष
- by Raushan Pratyek Media
- 17-May-2026
- Views
मुज़फ्फरपुर : रविवार को लोक चेतना दल के प्रदेश कार्यालय में दल के द्वारा बैठक आयोजित की गई तथा मुज़फ्फरपुर जिला के जिलाध्यक्ष के रूप में मनीष कुमार साह को मनोनीत करने का प्रस्ताव आया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.
मनीष कुमार साह के जिलाध्यक्ष रूप में मनोनयन होने पर दल राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा व राष्ट्रीय महासचिव शकिन्द्र कुमार यादव ने शुभकामना दी। साथ दल सभी पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं देते हुए दल के विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने की दिशा में कदम-से-कदम मिलाकर चलने का प्रण लिए.
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनीष कुमार साह ने कहा कि दल के विचारधारा, सहयोगात्मक कार्य से प्रभावित हुआ हूँ। दल ने जो जिम्मेवारी दी है उसे निष्ठापूर्वक पालन करूंगा.
उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरपुर जिला से भ्रष्टाचार, लोगों के कार्यालय दौड़ने के चक्कर तथा समस्या निदान करना पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी जनता के परेशानी को जड़ से खत्म किया जाएगा.
मौके पर आनंद कुमार झा, धनवंती देवी, मिथलेश देवी सुलेखा कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...


Post a comment