मुंगेर : तारापुर में चैम्बर ऑफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह आयोजित।
- by Raushan Pratyek Media
- 07-Mar-2026
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
मुंगेर जिला का तारापुर में चैम्बर ऑफ कॉमर्स शाखा तारापुर की ओर से रणगांव विवाह भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, तारापुर एसडीओ राकेश रंजन कुमार तथा जदयू नेता ई.रोहित चौधरी ने भी शिरकत किया।इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सितारिया,सचिव संतोष अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल,तारापुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,हवेली खड़गपुर शाखा अध्यक्ष अंजनी ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन जय किशोर कुमार ने किया जबकि चैम्बर के कोषाध्यक्ष मो.मौजाहिद सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाया।होली मिलन समारोह में मुंगेर,तारापुर,असरगंज,ह. खड़गपुर और संग्रामपुर के चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस खुशी के माहौल में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दिया और आपसी प्रेम,एकता तथा भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि यह आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का भी अवसर है।ऐसे आयोजन समाज में आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और व्यापारियों के बीच एकजुटता को भी बढ़ावा देते हैं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल और होली गीतों से माहौल उत्सवमय बना रहा।उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए होली के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


Post a comment