बिहार में सबकुछ संभव है: चोरों ने सरेआम चुरा ली 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर, लोगों को भनक भी नहीं लगी

बक्सर: बक्सर से चोरी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जिसके बारे में जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया। दरअसल बक्सर में शातिर चोरों ने सरेआम 132 फीट ऊंची एक टॉवर की चोरी कर ली और मामले की जानकारी लोगों को करीब 6 महीने बाद हुई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पुलिस थाना से महज कुछ ही दूर है जबकि यह आबादी के बीच में है। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब वर्षों से बंद बड़े इस टॉवर को मरम्मत हेतु कंपनी के अधिकारी डुमरांव स्थित मोबाइल टॉवर पर पहुँचे। जहाँ उन्होंने 132 फीट के टॉवर तथा इससे सम्बंधित उपकरण भी गायब पाए। उन्होंने चोरी होने की लिखित शिकायत थाना में दर्ज करायी।

मामले में डुमरांव वार्ड नं - 18 निवासी हरेनाथ यादव ने बताया कि मेरे साथ कंपनी का वर्ष 2010 में टॉवर संबंधित एकरारनामा 12 वर्षो तक तय था जो कि 2022 में पूर्ण हो गयी थी। उसी समय से कंपनी मुझे कोई पेमेंट नहीं कर रही थी, जिसकी वजह से हमनें कंपनी को चार बार नोटिस भी भेजा। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई और अब पता चल रहा हैं कि टॉवर समेत सभी उपकरण चोरों ने चोरी कर ली। वहीं इस पूरे मामले पर बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि विगत दस दिनों पहले एक आवेदन प्राप्त हुआ है कि टॉवर को वहाँ से हटाया गया हैं। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा जाँच शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में जमीन मालिक से भी पूछताछ की जायेगी। पूरे मामले पर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू कर दिया गया हैं। अनुसंधान में जो भी बाते सामने आयेगी उसके आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जायेगी।

  

Related Articles

Post a comment