रुपये के विवाद में बदमाशों ने की मिठाई दुकानदार की गोली मारकर हत्या

भोजपुर: भोजपुर जिले के आरा में रुपये के पुराने विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय चंदन यादव के रुप में पहचान की गई। मृतक बस स्टैंड के पास मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना नगर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित मुसहर टोली की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, पैसों के पुराने विवाद को लेकर धीरज यादव समेत चार नामजद हथियारबंद बदमाशों ने चंदन यादव को निशाना बनाया और गोली मार दी। गोली सीने में जा लगी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चंदन यादव दो भाइयों में छोटे थे और इससे पहले उनके बड़े भाई की भी हत्या हो चुकी है। अब परिवार ने अपने दूसरे बेटे को भी खो दिया है। घटना की सूचना मिलते ही आरा सदर एसडीपीओ, नगर थाना प्रभारी, नवादा थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment