बिहार STF एवं भागलपुर पुलिस के सहयोग से मिनिगन फैक्ट्री का उद्भेदन, अर्धनिर्मित हथियार के साथ कारीगर गिरफ्तार।।


भागलपुर जिला में संचालित एक मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन कर हथियार बनाने वाले चार कारीगर अवैध आग्नेयास्त्र एवं हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार


दिनांक 07/08.07.2025 की रात्रि में बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं भागलपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नाथनगर थानान्तर्गत रत्तीपुर दियारा क्षेत्र में छापामारी कर संचालित एक मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन कर हथियार बनाने वाले चार कारीगर क्रमशः 1. मुकेश महतो (सरगना) पे० स्व० नरेश महतो, सा० दिलदारपुर बिंद टोली, थाना नाथनगर, जिला भागलपुर 2. मो० इम्तियाज पे० मो० असलम सा० मिर्जापुर थाना मुफस्सिल जिला मुंगेर 3. प्रमोद मंडल पे० मुकुन्दी मंडल सा० मोहनपुर थाना ललमटिया जिला भागलपुर एवं 4. बैजनाथ मंडल पे० स्व रघु मंडल सा० मोहनपुर थाना ललमटिया जिला भागलपुर को अवैध आग्नेयास्त्र एवं हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में नाथनगर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


बरामदगीः-


1. पिस्टल-04


2. जिन्दा गोली-01


3. मैगजीन-07


4. मैगजीन स्प्रिंग-10


5. बैरल स्प्रिंग-10


6. ड्रील मशीन-02


7. बेस मशीन-04


8. पत्ती बलेड-01 डिब्बा


9. हथौडी-02


10. रेती-34


11. मोबाईल-02


12. हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण।

  

Related Articles

Post a comment