

बेगुसराय में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, धरती को हरा भरा बनाए रखना हम सभी का जिम्मेदारी है:- डॉ शीतल देवा
- by Raushan Pratyek Media
- 06-Jun-2025
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
*बेगूसराय के प्रसिद्ध माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल एवं किडज़ी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
बेगूसराय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल एवं किडज़ी के बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताया गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. शीतल देवा ने कहा धरती को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक छोटा सा पौधा आने वाले कल को शुद्ध हवा और जीवन प्रदान कर सकता है। बच्चों को शुरू से ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना जरूरी है।
विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। स्कूल द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। पौधारोपण केवल एक रस्म नहीं बल्कि प्रकृति से जुड़ने की एक पुनीत पहल है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित गीत प्रस्तुत किए, पोस्टर बनाए और 'हरियाली बचाओ, जीवन बचाओ' जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

Post a comment