मसाज सेंटर की आड़ मे देह व्यापार के खेल का पर्दाफाश, महिला सहित 13 पकड़े गए
- by Manjesh Kumar
- 14-Aug-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार के गंदे खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जिले के काजी महमदपुर थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कारवाई संयुक्त रूप से काजी मोहम्मदपुर और नगर थाना के टीम के द्वारा संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 12 महिलाओं और 1 पुरुष समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस कार्रवाई के दौरान कई लड़कियों को बचाया गया।
वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक युवती ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि मुजफ्फरपुर में कई मसाज सेंटर और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का काला खेल चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और कई लोगों को गिरफ्तार किया।


Post a comment