ट्रेन से उतरते वक्त गिरने वाली ही थी महिला तभी RPF जवान ने दौड़ कर पकड़ लिया, बाल बाल बची जान
- by Manjesh Kumar
- 11-May-2026
- Views
कटिहार: ऐसे तो कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरे विभाग को लेकर लोगों में अलग अलग भ्रांतियां हैं लेकिन अक्सर ऐसे पुलिसकर्मी भी मिल जाते हैं जो जिंदगी भर के लिए लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिला कटिहार रेलवे स्टेशन पर जहां एक पुलिसकर्मी ने चौकसी का परिचय देते हुए महिला की जान बचा ली। दरअसल कटिहार रेलवे स्टेशन से कटिहार सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन खुल रही थी जिसमें एक महिला सवार थी। महिला ने बताया कि उसे मालदा जाना है और वह गलती से उक्त ट्रेन में चढ़ गई थी। ट्रेन जब खुलने लगी तब उसे किसी ने बताया कि यह गलत ट्रेन है जिसके बाद वह उतरने लगी।
महिला को चलती ट्रेन से उतरते हुए आरपीएफ के एक जवान अमित कुमार देख रहे थे और उन्हें अचानक महसूस हुआ कि महिला गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है तभी उन्होंने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया। रेलवे प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरा में पूरा वाकया कैद हो गया जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि अगर आरपीएफ कांस्टेबल अमित उसे नहीं पकड़ते तो महिला प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिर सकती थी और उसकी जान भी जा सकती थी। जवान जी तत्परता और बहादुरी स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों ने सराहना की। वहीं रेलवे के वरीय अधिकारियों ने पुरस्कृत करने की भी बात कही है।


Post a comment