दो बच्चे की मां को गांव के युवक से हुआ प्यार, मंदिर में शादी तो रचा ली लेकिन अब...
- by Manjesh Kumar
- 31-May-2026
- Views
भागलपुर: प्यार में लोग सब कुछ भूल जाते हैं कहावत तो सुनी होगी आपने साथ ही एक और कहावत है कि यह अक्सर लोगों को बर्बाद भी कर देता है। ऐसा भी एक मामला सामने आया है भागलपुर से जहां दो बच्चे की एक मां अब बीच भंवर में फंस गई है। मामला सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव जा है जहां एक महिला ने खुद ही खुद ही अपनी खुशी को खत्म कर लिया। बताया जा रहा है कि गांव जज एक महिला मोनी कुमारी जो दो बच्चे की मां भी है को गांव के ही एक 19 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भाग कर शादी भी कर ली और करीब 5 महीने तक साथ रहे। फिर महिला जब अपने प्रेमी के घर रहने आई तो वहां उसकी मां ने स्वीकार करने से इंकार कर दिया। अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
मामले में महिला ने बताया कि उसकी अपने पड़ोसी दिलखुश यादव से आँखें चार हुई और फिर धीरे धीरे दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। कुछ दिनों के बाद मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ और फिर साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। महिला ने बताया कि दोनों ने घर से भाग कर बीते 3 जनवरी को पटना के एक मंदिर में शादी कर ली और तब से साथ रह रही थी। फिलहाल वह दो महीने से गर्भवती है जिसके बाद नए पति ने घर में जा कर रहने के लिए कहा।
महिला ने बताया कि जब वह अपने ससुराल पहुंची तो वहां पति की मां ने उसे घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। देखते ही देखते घर के बाहर हंगामा शुरू हो गया और आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए। बताया जाता है कि मोनी कुमारी की शादी वर्ष 2018 में धर्मवीर साह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पति भागलपुर में हलवाई का काम करता है, और अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी बीच महिला की नजदीकियां गांव के युवक दिलखुश यादव से बढ़ गईं और दोनों का प्यार शादी तक पहुंच गया। फिलहाल गांव में प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं मामला अब परिवार और समाज के बीच उलझता नजर आ रहा है।
भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट


Post a comment