बदमाशों ने घर से महिला का किया अपहरण, मां लगा रही है थाना और एसपी ऑफिस के चक्कर

पूर्णिया: शहर के मधुबनी थाना के तहत वार्ड नंबर एक में रिफ्यूजी कॉलोनी में हथियार से लैस बदमाश ने शुक्रवार की शाम पांच बजे एक शादीशुदा महिला को घर से उठाकर अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि घर में चूल्हा चौका का काम करने वाली मीनू वर्मन की शादीशुदा बेटी रेखा बर्मन को बदमाशों ने जबरन घर से उठा लिया और अब 40000 रुपये की डिमांड कर रहा है। इस संबंध में जब पीड़िता मधुबनी थाने में आवेदन देने पहुंची तो थाने में आवेदन नहीं लिया थक हार कर देर रात एसपी आवास पर पहुंची वहां भी गार्ड ने यह कहकर वापस कर दिया की थाने में आवेदन दें।

पीड़िता मीनू वर्मन ने कहा कि हरदा निवासी निर्मल दास हथियार के बल पर मेरी बेटी को उठाकर ले गये। उन्होंने कहा कि सुबह फोन कर निर्मल दास ने कहा कि 40000 रुपया दो नहीं तो बेटी को मार देंगे। इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि मीनू बर्मन के दामाद ने पूर्व में आरोपी निर्मल दास से 40000 रुपये का कर्ज लिया था इसी को लेकर पूरी घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पीड़िता एसपी को आवेदन देकर अपनी बेटी की सकुशल बारामदगी की मांग कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment