महर्षि मेंही के वैराग्य महोत्सव में भक्तों का उमड़ा सैलाब
- by Manjesh Kumar
- 04-Jul-2026
- Views
पूर्णिया: शहर के जिला स्कूल स्थित परिसर में महर्षि मेंही परमहंस की स्मृति में छठा वैराग्य महोत्सव का आयोजन किया गया। मान्यता है कि यहीं पर इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। महर्षि मेंही ने मानव को जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर आत्म कल्याण के लिए ने संदेश दिया। इस मौके पर महर्षि योगानंद परमहंस के अलावा बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद थे इसके अलावा सदर विधायक विजय खेमका भी मंचा सीन थे।
इस दौरान आध्यात्मिक प्रवचन ध्यान साधना सहित धर्म और कर्म के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी गई। इसमें ज्ञान योग्य सदाचार वैराग्य मानवता विश्व बंधुत्व के आदर्श के बारे में भी बताया गया। पूर्णिया कटिहार अररिया संहिता आसपास की इलाके से काफी संख्या में महिला पुरुष भक्त मौजूद थे महर्षि योगानंद ने प्रवचन के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की राह दिखाई इस दौरान किसी भी तरह की स्थिति में अपने आप को कैसे संयमित रखें इसके बारे में भी बताया उन्होंने भक्तों को घर परिवार और समाज के साथ एकजुट होकर चलने का संदेश दिया। भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था लोगों ने प्रसाद के तौर पर इसे ग्रहण किया।


Post a comment