

बेगूसराय में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में पहुंचे महाराष्ट्र के सांसद सुश्री प्रणीति शिंदे
- by Raushan Pratyek Media
- 15-May-2025
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय सदर प्रखंड के रजौड़ा स्तुति उत्सव महल में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी और बेगूसराय सदर की पूर्व विधायक अमिता भूषण के नेतृत्व में आयोजित शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम की अतिथि के तौर पर शामिल हुए महाराष्ट्र सोलापुर की सांसद का जादू कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सर चध कर बोला। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की बड़ी उपस्थिति के बीच कार्यक्रम अनुशासित और निर्धारित प्रारूप से चला। राजनैतिक औपचारिकताओं के पश्चात सुश्री प्रणीती शिंदे ने दर्जनों युवाओं के शिक्षा संबंधी कौतुहल और उनके संशय का जवाब देते हुए उनसे संवाद किया। युवाओं ने जहां बिहार में शिक्षा की दयनीय स्थिति, रोजगारपरक शिक्षा का अभाव, आधारभूत संरचनाओं की कमी जैसे मुद्दे उठाये वहीँ जीविका से जुड़ी महिलाओं ,सफाई कर्मचारी आदि ने अपने वेतनमान का मुद्दा उठाया। जाती जनगणना से जुड़े मुद्दे भी उठे जिसका जवाब सुश्री शिंदे ने बेहतर तरीके से दिया! श्रीमती अमिता भूषण भी कार्यक्रम कि सफलता से उत्साहित दिखी और सुश्री शिंदे सहित उपस्थित लोगों के प्रति अपना आभार जताया!सुश्री शिंदे ने बिहार और बिहार के युवाओं की जी भरकर तारीफ की और कहा की हमारे महाराष्ट्र में बिहार से जुड़े ढेरों पदाधिकारी मिलते हैं और यहां के लोगों से मिला स्नेह अद्भुत है! संबाद कार्यक्रम के पाश्चात्य अम्बेदकर नगर भर्रा गाँव में सुश्री शिंदे ने दलित संबाद भी किया .! कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कांत राय ne की जबकि संचालन जावेद जाफरी और मुकेश प्रियदर्शी ने किया! कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभय कुमार सर्जन, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अभिषेक सिंह, बृजेश कुमार प्रिंस, प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धर्मराज सहनी, अभास Jha, महिला अध्यक्ष गायत्री देवी, रजनी देवी, जय प्रकाश सह, नीरज तांती, हारुन रशीद, रामानंद सिंह, नंद किशोर सिंह, नारायण सिंह, युवा अध्यक्ष राहुल कुमार,विजय राय, हरे राम सिंह, डॉ अजित, सहित तांती, भोला चौधरी, गुलशन आरा, गुनगुन कुमारी, सोनम, गोविंद, बृजेश सहनी,शशिभूषण, लक्ष्मी कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहते हुए संवाद किया

Post a comment