किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'नया सवेरा 3.0' अभियान के तहत 5 महिलाओं का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

किशनगंज: किशनगंज बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान "नया सवेरा 3.0" के तहत किशनगंज पुलिस ने मानव तस्करी एवं अनैतिक व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर एरिया में छापेमारी कर 5 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। कार्रवाई के दौरान इस अवैध गतिविधि के संचालन में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 10 जुलाई 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- 01 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न स्थानों की पांच महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशा बेगम), दिवाकर पंडित, मोहम्मद असद और नासीर आलम के रूप में हुई है। सभी के विरुद्ध बहादुरगंज थाना मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो अधिनियम तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। रेस्क्यू की गई सभी महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई जारी है।

किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि "नया सवेरा 3.0" अभियान के तहत मानव तस्करी, देह व्यापार एवं महिलाओं के शोषण से जुड़े अपराधों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

  

Related Articles

Post a comment