शादी समारोह से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

पूर्णिया: पूर्णिया में शादी समारोह से लौट रहे एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी गंभीर रूप से घायल किसान को राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोकुलपुर चौक निवासी स्व मुंजदेव प्रसाद मेहता के पुत्र मंटू मेहता के रूप में की गई है। परिवार में मां जानकी देवी, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी गोकुलपुर स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं। मंटू मेहता पेशे से किसान थे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मंटू मेहता मधुबनी में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से अपने घर गोकुलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वनभाग मिलिया कॉन्वेंट स्कूल के आसपास वन विभाग के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।।स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए GMCH पूर्णिया पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  

Related Articles

Post a comment