किसान कैसे लें सरकारी योजनाओं का लाभ, चौपाल में फार्मर रजिस्ट्रेशन समेत...

मुजफ्फरपुर: कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि जन कल्याण चौपाल सह–खेत बचाओ अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बेरुआ स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान मुखिया पति सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ खदेरन सिंह ने की तथा कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार सुनील कुमार ने किया। चौपाल में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्रेशन), फार्मर आईडी, कृषि यंत्रीकरण, बीज एवं उर्वरक के संतुलित उपयोग एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह (पप्पू सिंह), सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेश कुमार, कृषि समन्वयक शत्रुघ्न कुमार, किसान अजय कुंवर, अमरेश सिंह, तारानन्द सिंह, दिव्यांशु चौधरी, जितेन्द्र सिंह, उमाशंकर राय, राहुल सिंह, बृजेन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह प्रशान्त ठाकुर सरवन सिंह अमित कुमार, चंदन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार चौधरी, गुरु चरण राय, रंजीत साहनी, अनुरोध कुमार साह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 

<उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कृषि कर्मी ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा खरीफ मौसम में वैज्ञानिक विधि से खेती करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में किसानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा कृषि कर्मी से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। अंत में सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment