कमाने गया था परदेश पांच दिनों से नहीं है कोई सुराग, परिजनों में कोहराम
- by Manjesh Kumar
- 05-May-2026
- Views
कटिहार: बिहार से कमाने के लिए सिक्किम गया एक व्यक्ति बीते पांच दिनों से लापता है जिसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लापता व्यक्ति की पहचान कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारिनगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी त्रिलोकी मेहता के रूप में की गई। मामले को लेकर परिजनों ने कहा कि वह बिहार की ही एक निजी कंपनी में काम करने के लिए सिक्किम गए थे। शुक्रवार को जब फोन किया तो स्विच ऑफ था।
परिजनों ने कहा कि कई बार फोन करने के बावजूद जब संपर्क नहीं हो पाया तब कंपनी वालों से बात की तब उन्होंने बताया कि दोनों शुक्रवार दोपहर से ही गायब हैं। परिजनों ने बताया कि कंपनी पर दबाव बनाने के बाद उनलोगो ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। व्यक्ति के गायब होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव के लोगों में भी अफरातफरी का माहौल है।
कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


Post a comment