पिता का इलाज करवाने गया था परिवार चोरों ने घर से उड़ाए लाखों की संपत्ति

कटिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत बैरिया गांव के वार्ड संख्या-12 में सोमवार की रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब घर की साफ-सफाई और देख रेख के लिए पहुंचे युवक ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी पीड़ित मो हसन ने बताया कि उनके पिता फिरदोष अहमद की तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार इलाज कराने बाहर गया हुआ था।

इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे करीब 8 भर सोने के जेवर, लगभग आधा किलो चांदी के आभूषण, तीन लाख रुपए नकद तथा जमीन सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर फरार हो गए आगे मो हसन ने बताया कि चोरी हुए अधिकांश सोने-चांदी के जेवर उनकी दिवंगत मां की निशानी थे, जिनका करीब एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। घटना से परिवार गहरे सदमे में है। वही सूचना मिलते ही अमदाबाद थाना के एसआई भोला कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना सीआई पप्पू कुमार को भी दी गई है।

  

Related Articles

Post a comment