कैमूर में दिनदहाड़े सीएसपी में घुस अपराधियों ने मचाया तांडव, कहा 'अभी जेल से आए हैं अब तो...'
- by Manjesh Kumar
- 12-Jun-2026
- Views
कैमूर; बड़ी खबर कैमूर से है जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने एक सीएसपी में घुस कर तांडव मचाया। इस दौरान अपराधियों ने सीएसपी में तोड़फोड़ की तथा हथियार लहराते हुए कहा कि अभी जेल से बाहर आया हूं अब मोहनिया में मेरी दबंगई चलेगी। घटना कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के टंडवा की है जहां गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक सीएसपी में घुस कर हथियार के बल तांडव मचाया। मामले में पीड़ित सीएसपी संचालक ब्रिजेंद्र कुमार ने कहा कि शाम चार बजे के करीब ग्राहक कम होने के बाद हम बाहर बैठे थे तभी पांच से छः हथियारबंद अपराधी पहुंचे और बगल के दुकान में घुस कर जम कर धमकाया। उसके बाद अपराधी मेरे सीएसपी में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने मेरा करीब दो से ढाई लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान किया है। अपराधियों ने इस दौरान वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया लेकिन तब तक घटना उसमें कैद हो गई।
सीएसपी संचालक ने कहा कि तांडव के दौरान अपराधियों ने बार बार कहा था कि अभी जेल से आया हूं, अब मोहनिया में मेरी दबंगई चलेगी। घटना के बाद सीएसपी संचालक ने डायल 112 पर फोन कर मामले की सूचना दी जिसके बाद डीएसपी गोपाल कृष्ण दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक नामजद और 5 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Post a comment