पहले इश्क हुआ फिर मिली बेवफ़ाई और अब धमकी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
- by Manjesh Kumar
- 06-Aug-2026
- Views
कटिहार: कटिहार में इश्क की एक कहानी अब बेवफाई, धमकी और पुलिस तक पहुंच चुकी है। नगर थाना क्षेत्र के लड़कियां टोला निवासी अफरोज का आरोप है कि आठ साल पहले उसने अपनी बहन की सहेली नगमा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जिंदगी ठीक चल रही थी और उनका सात साल का एक बेटा भी है। लेकिन कुछ साल बाद रिश्ते में ऐसा मोड़ आया जिसने पूरे परिवार को हिला दिया। अफरोज का दावा है कि उसकी पत्नी का उसके ही बहनोई से प्रेम संबंध हो गया। मौका मिलते ही दोनों गुड़गांव चले गए। बाद में परिवार के लोगों ने नगमा गुड़गांव में पकड़ लिया। कटिहार लौटने के बाद नगमा ने कोर्ट में बयान देकर अफरोज के साथ रहने से इनकार कर दिया बेटे को पति के पास छोड़ मायके चली गई और फिर गुड़गांव जाकर बहनोई के साथ रहने लगी।
अफरोज का कहना है कि इसके सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास हैं। अब अफरोज का आरोप है कि पत्नी के पिता मो हलीम और भाई मो तालीम उसकी न्यू मार्केट स्थित दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने नगर थाना में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। वृद्ध पिता का भी कहना है कि उनका बेटा परिवार का इकलौता सहारा है और उन्हें हर वक्त किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।


Post a comment