चंद्रशेखर सिंह को मिली IPRD के सचिव की कमान, अनुपम कुमार गए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
- by Manjesh Kumar
- 01-May-2026
- Views
IPRD के नए सचिव बने चंद्रशेखर सिंह, अनुपम कुमार को विदाई। IPRD के तत्कालीन सचिव अनुपम कुमार को अधिकारियों ने दी विदाई
पटना: 2010 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का कार्यभार संभाला। उन्होंने तत्कालीन सचिव अनुपम कुमार का स्थान लिया है। अनुपम कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। इस मौके पर विभाग के निदेशक अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों और पदाधिकारियों ने अनुपम कुमार को विदाई दी।
मुख्यमंत्री के सचिव चंद्रशेखर सिंह के पास IPRD के अतिरिक्त संसदीय कार्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार मौजूद है। वे पूर्व में पटना प्रमंडल के आयुक्त और डीएम का दायित्व भी संभाल चुके हैं।


Post a comment