सहरसा में अवैध हथियार के साथ पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने दबोचा, आपराधिक घटना अंजाम देने की फिराक में थे...
- by Manjesh Kumar
- 26-May-2026
- Views
सहरसा: सहरसा की पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पैक्स अध्यक्ष किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के गोरदह पैक्स अध्यक्ष रॉबिन कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि उनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ ही 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
मामले में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार को चिरैया थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि अलानी पंचायत के रेहड़वा गांव स्थित बस स्टैंड में रॉबिन अवैध हथियार के साथ बैठा हुआ है और किसी आपराधिक घटना अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया।> तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी कट्टा और 12 राउंड गोली बरामद हुई।


Post a comment