भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई का भी नहीं हो रहा है असर, कटिहार में राजस्व कर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल
- by Manjesh Kumar
- 23-Jun-2026
- Views
कटिहार: बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है बावजूद इसके भ्रष्ट सरकारी कर्मियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है। कटिहार में एक राजस्व कर्मी का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो अब क्षेत्र में।चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दाखिल खारिज के नाम पर एक राजस्व कर्मी घूस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मी ने 21 हजार रुपए घूस लिए थे जो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो की पुष्टि पीड़ित जमीन मालिक संजीव कुमार ने किया है। उन्होंने बताया कि आजमनगर अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार ठाकुर ने जमीन म्यूटेशन के नाम पर पिछले कई बार मोटी अवैध रकम की राशि ले चुका है और इसके बावजूद अंचल कार्यालय में इसी राजस्व कर्मचारी की लापहरवाही के कारण इसके जमीन के म्यूटेशन को रद्द रिजेक्ट कर दिया गया।
इस बार फिर राजस्व कर्मचारी के कहने पर कि आप अपने जमीन को दूसरे के नाम से ट्रांसफर कराइये तो हम आपके जमीन का म्यूटेशन करवा देंगे। पीड़ित जमीन मालिक फिर से मोटा रकम लगाकर अपने जमीन को दूसरे के नाम से ट्रांसफर करवाया इसके बाद राजस्व कर्मचारी फिर से घूस में रुपया देने का दबाव यह कहकर बनाने लगा कि आप जल्दी से पैसा दीजिए नहीं तो इस बार भी फिर म्यूटेशन रद्द रिजेक्ट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वह अपना मवेशी बेचकर 21 हजार रुपया राजस्व कर्मचारी को घूस दिया और इस बार सबूत के लिए चुपके से वीडियो भी बनवा लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
राजस्व कर्मचारी का घुस में अवैध राशि लेते वायरल वीडियो को लेकर कटिहार के DM आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का हम लोग पूरा तरीके से उसका पालन कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और इसकी पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।


Post a comment