

गायघाट भाजपा ने नव गठित मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक..
- by Raushan Pratyek Media
- 26-May-2025
- Views
मुजफ्फरपुर : सोमवार को गायघाट पश्चिमी मंडल की नव गठित मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में दहिला उच्च विद्यालय में आयोजित की गई ,बैठक का संचालन मंडल महामंत्री जय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का आगत अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया.
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने गायघाट से भारतीय जनता पार्टी ही चुनाव लड़े यह प्रस्ताव किया उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर इसका समर्थन किया. बैठक में आये प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविनन्दन कुमार सिंह ने कार्यकर्ता से चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया और कहा की हम आप कार्यकर्ताओं की जन भावना का सम्मान करते हुए गायघाट विधान सभा से भाजपा ही चुनाव लड़े यह प्रस्ताव मैं प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने का काम करूंगा.
भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों से टीम भावना से काम करने का आह्वान किया ताकि टीम भाजपा को जिताया जाए. जिला कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार ने करणीय विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला. मंडल प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने कार्यकर्ता से दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करने का आग्रह किया. कार्यक्रम को पूर्व भाजपा प्रत्यासी विजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर जिला मंत्री बिकाऊ यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह पूर्व मंडल संयोजक अरविंद कुमार अविचल युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य साहिल ने संबोधित किया.
धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने किया बैठक में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने शक्ति केंद्र प्रमुखों की भी घोषणा किया जिसके तहत बाघाखाल में सरोज कुमार सिंह दहिला पत्शर्मा में अभय कुमार राय रामनगर में मंजीत सिंह बोआरीडीह में प्रेम कुमार सिंह लोमा में राजीव राय कमर्थु श्याम सहनी बेरुआ अजय कुंवर मैंठी बिंदेश्वर शर्मा शक्ति केंद्र प्रमुख बनाए गए.
कार्यक्रम में पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी पूर्व महामंत्री अभय कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी उमाकांत कुमार ,आदित्य झा शोशल मीडिया संयोजक यशवंत सिंह आई टी सेल संयोजक गोपाल कुमार मुकेश कुमार सिंह नागेंद्र राम अरुण कुमार राय वींरन राम और उमेश मांझी भी उपस्थित रहे.
मुजफ्फरपुर ब्यूरो प्रमुख रूपेश कुमार

Post a comment