गायघाट भाजपा ने पूर्वी मंडल की नव गठित मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों....



मुजफ्फरपुर : बुधवार को गायघाट पूर्वी मंडल की नव गठित मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी की अध्यक्षता में लदौर चन्दन झा दरवाजे में आयोजित की गई. बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सह संसद प्रतिनिधि शशांक शेखर ने किया.


कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का आगत अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया.


जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता से चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया और कहा की हम आप कार्यकर्ताओं की जन भावना का सम्मान करते हुए गायघाट विधान सभा से भाजपा ही चुनाव लड़े यह प्रस्ताव मैं प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने का काम करूंगा.


जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने करणीय विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला. मंडल प्रभारी वैजनाथ पाठक ने कार्यकर्ता से दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करने का आग्रह किया.


इस कार्यक्रम को पूर्व भाजपा प्रत्यासी विजय कुमार सिंह, विधानसभा सभा नेता अशोक सिंह जिला मंत्री बिकाऊ यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार झा ,गायघाट दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजागर सहनी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविन्द अविचल, अमित राठौर, शाहिल, राजू झा, महामंत्री सत्येंद्र मिश्र, रामविनय सहनी, संजय यादव, कार्यसमिति सदस्य शशि कुमार मिश्रा. वही बैठक में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी ने शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं मंडल पदाधिकारी की भी घोषणा किया.


मुजफ्फरपुर ब्यूरो प्रमुख रूपेश कुमार

  

Related Articles

Post a comment