

गायघाट बीजेपी ने वीस चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक : प्रदेश महामंत्री ने बूथ जीतो चुनाव का दिया मंत्र
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Jun-2025
- Views
मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा गायघाट विधानसभा के गायघाट प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी ने किया.
बैठक के संयोजक पूर्व प्रत्यासी अशोक कुमार सिंह ने मुख्यवक्ता के रूप मे पधारे नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार वर्मा का दूसरी बार प्रदेश महामंत्री बनने पर गायघाट विधानसभा वासियों की ओर से अभिनंदन और स्वागत किया.
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया उन्होंने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव मे 225 सीट जितने का जो लक्ष्य हमलोगों ने निर्धारित किया उसे आप लोगो की मेहनत और लगन से हीं पाया जा सकता है मुझे विश्वास है आपलोग इसे सफल बनाएंगे विशिष्ट अतिथि के रूप पधारे.
वही मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा की हमारे और आपके भरोसे हीं पार्टी ने 225 का लक्ष्य रखा है इसे सफल बनाना हीं हमलोगों का दायित्व है.
कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्ता सहित जिला मंत्री बिकाऊ यादव लालबाबू सहनी सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर भाजपा नेत्री रानी सिंह मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह सन्जागर सहनी राजीव कुमार सिंह अशोक सिंह देवेंद्र पाण्डेय पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णुमोहन मिश्र विपिन सिंह अरविंद अविचल उपस्थित रहे.
मुजफ्फरपुर ब्यूरो/रूपेश कुमार

Post a comment