NH के किनारे होटल ढ़ाबा के पास ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का निर्देश
- by Manjesh Kumar
- 04-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना को लेकर संबंधित पेट्रोल पम्प मालिक, होटल, ढाबा, मॉल के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने उक्त सभी संचालकों को अवगत कराया गया कि राज्य सरकार इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने तथा प्रदूषण में कमी लाने और हरित परिवहन प्रणाली विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है। राज्य में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
तुलनात्मक रूप से सार्वजनिक चार्जिंग और अवसंरचना का विकास अपेक्षित स्तर पर आवश्यक है। जिससे आम नागरिकों एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं को ईवी के उपयोग में व्यवहारी कठिनाई का अनुभव उत्पन्न नहीं हो। इसलिए उक्त प्रतिष्ठानों के सभी संचालकों को निर्देश दिया कि पेट्रोल पंप, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर स्थित होटल एवं ढाबे शॉपिंग मॉल, मल्टीलेवल पार्किंग, परिवहन केंद्र तथा विभिन्न व्यावसायिक परिसरों में ईवी चार्जिंग स्टेशन की अधिष्ठापित करना सुनिश्चित करें। इससे न केवल आमजन को सुविधा प्राप्त होगी बल्कि निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जाँच एवं विधि व्यवस्था, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


Post a comment