

बिहार राज्य खाद्य निगम लेखपाल के आय से अधिक सम्पत्ति मामले में EOU के द्वारा 6 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है:-EOU ADG नैयर हसनैन खान
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Jun-2025
- Views
बिहार आर्थिक अपराध इकाई ADG नैयर हसनैन खान के द्वारा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज फिर से तेज कर दी है।जिसके तहत शुक्रवार बिहार राज्य खाद्य निगम मोतिहारी में पदस्थापित लेखपाल राजेश कुमार के कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में की जा रही है।वही आर्थिक अपराध इकाई ADG नैयर हसनैन खान के द्वारा बताया गया की राजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक 201.94% संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होंने अपने ज्ञात और वैध आय स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति जुटा रखी है।इस मामले में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त किया और शुक्रवार सुबह सुबह अलग-अलग टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी।छापेमारी के दायरे में राजेश कुमार के आवास, पैतृक घर, रिश्तेदारों के ठिकाने और कुछ अन्य संदिग्ध संपत्तियां शामिल हैं।सूत्रों के अनुसार इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध लेन-देन से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं।इन दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।जिससे उनकी बेहिसाब संपत्ति का पूरा ब्यौरा सामने आ सके।यह कार्रवाई बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।लगातार हो रही ऐसी छापेमारी से सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम कसने में मदद मिलने की उम्मीद है।बिहार राज्य खाद्य निगम लेखपाल राजेश कुमार के खिलाफ दर्ज मामले और छापेमारी के बाद अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।

Post a comment