

डाॅ हरेंद्र मोहन शुक्ला का निधन।लोगों ने किया शोक व्यक्त।
- by Raushan Pratyek Media
- 09-Jul-2025
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
तारापुर के जाने-माने सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र मोहन शुक्ला का निधन अहले सवेरे 3:00 बजे हो गया।डॉक्टर शुक्ला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये।उनको दो पुत्र एवं एक पुत्री है उनके बड़े पुत्र आशीष मोहन शुक्ला वर्तमान में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के बेगूसराय जोन के अध्यक्ष हैं एवं दूसरे पुत्र डॉक्टर आनंद मोहन शुक्ला एवं उनकी पत्नी पूजा प्रियदर्शनी भी पेशे से चिकित्सक है एवं उनकी पुत्री भी अपने व्यवसाय क्षेत्र में कुशल है। डॉक्टर शुक्ला के निधन के बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों का आना-जाना लगा रहा उनके अंतिम दर्शन के लिए तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह,राजद नेता शैलेश कुमार उर्फ मंटू यादव,पूर्व मुखिया एवं लोजपा नेता चंद्रशेखर चौधरी,रफी उज्जमा उर्फ गोलू,समाजसेवी इमरान फिरदोश,सेवा दल की महिला प्रदेश अध्यक्ष रूचि सिंह,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव,अजय झा, आलोक भारती,नीरज सिंह सहित कई लोगों ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके परिवार को सांत्वना दिया गया।

Post a comment