किसी भी योजना में गड़बड़ी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, शेखपुरा में मंत्री दीपक प्रकाश ने की विभिन्न योजनाओं की जांच
- by Manjesh Kumar
- 12-Jul-2026
- Views
शेखपुरा: जिले के सनैया पंचायत में चल रही योजना की जांच पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया। इस दौरान सबसे पहले मंत्री ने पंचायत के सचिव को जमकर फटकार लगाई। पंचायत में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था जिसमे भारी गड़बड़ी देखने को मिली। जिसके बाद मंत्री के समक्ष खेल मैदान की शिकायत भी आई। मंत्री ने खुद गांव जाकर खेल मैदान का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत भी की जिसके बाद मामला खुलकर सब सामने आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन मराड़ी है, जिसमे गांव के गरीब परिवार शव का अंतिम संस्कार करते थे।
सीओ ने ऑर्डर जारी कर इसपर खेल मैदान बना दिया। हालांकि खेल मैदान भी जो बनाया गया उसमे भारी अनियमितता है। युवाओं ने कहा कि इस खेल मैदान में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पूरा मैदान टूट गया है। यह योजना 9 लाख 39 हजार की थी, जिसमें विकास का कार्य शून्य है। मंत्री ने बीडीओ और सीओ से जवाब मांगा और खुद बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि योजना में लूट बर्दास्त नहीं की जाएगी।


Post a comment