आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में गुंडा चौक पर गूंजा जय श्रीराम, मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत
- by Manjesh Kumar
- 04-Sep-2026
- Views
पूर्णिया: बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के गुलाबबाग से महेंद्रपुर जाने के क्रम में गुरुवार को गुंडा चौक पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जयघोष से गुंडा चौक को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने डॉ दिलीप जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवा वस्त्र के साथ श्रीराम मंदिर एवं प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी और संगठन के प्रति मेरा आशीर्वाद सदैव बना रहेगा। संगठन द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। संगठन इसी तरह समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाता रहे, इसके लिए मेरा स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि डॉ दिलीप जायसवाल का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन के साथ सदैव बना है। उनके आशीर्वाद से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती है। प्रभु श्रीराम से कामना है कि डॉ. दिलीप जायसवाल जी सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा उनका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के साथ सदैव बना रहे।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, निर्मल कुमार, सुमित कुमार, मंगल महलदार, विनय जायसवाल, भानिक चंद्र साह, अजय साह, सोनू जायसवाल, प्रदीप पोद्दार, बनी सिंह, रितेश जायसवाल, अजीत कुमार, प्रियांशु कुमार एवं अमृत राज सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a comment