पटना जिले के डायल 112 के चालकों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन हड़ताल पर हैं।।


पटना जिला में डायल 112 की सेवा आज ठप है। सभी चालक अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। दो दिनों की हड़ताल चालकों ने बुलाई है। पूरे जिले में अलग अलग थानों में लगभग 124 गाड़ियां हैं और 400 से अधिक चालक हैं। संगठन के अध्यक्ष चन्दन कुमार और उपाध्यक्ष धीरज कुमार यादव ने बताया कि 25000 रुपए पर बहाली हुई थी। अभी तक मात्र 750 रुपए की वृद्धि हुई है।बहाली के समय आश्वासन दिया गया था कि घर से 10 से 15 किलोमीटर के करीब ड्यूटी दी जाएगी। मौखिक रूप से कहा गया था कि साल में 20 दिन छुट्टी मिलेगी। साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। आपलोगों का बीमा किया जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

छुट्टी मिलने के बाद भी थाने से रिलीवर नहीं दिया जाता है। महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। 12-12 घंटे महिलाओं से ड्यूटी ली जा रही है। छोटे छोटे बच्चों को मजबूरन गोद में लेकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। जिले में तुगलकी फरमान चल रहा है।बता दें कि डायल 112 को प्रभावी बनाने के लिए अनुबंध पर भूतपूर्व सैनिकों की बहाली 21 जनवरी 2022 में की गई थी। तब से सभी ड्यूटी कर रहे हैं। 15 जवानों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन भूत पूर्व सैनिकों का कहना है कि किसी तरह के वेलफेयर नहीं मिले हैं।

  

Related Articles

Post a comment