15 को बक्सर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, देंगे कई योजनाओं की सौगात।



रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर।


बक्सर - सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं और साथ ही साथ इस यात्रा के दौरान जिलो को आवश्यकतानुसार योजनाओं की सौगात भी देते जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम बक्सर में अंतिम चरण में तय हो चुका है, और वो अपने इस एक दिवसीय कार्यक्रम में  बक्सर के कई जगहों पर भ्रमण करने वाले हैं।

 अपर  सचिव नीतीश वर्मा के द्वारा प्रगति यात्रा को लेकर जारी पत्र के  अनुसार  15 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन बक्सर में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशवपुर प्लांट में जाकर आर्सेनिक युक्त पानी को साफकर  पीने योग्य तैयार किया जा रहे पानी के  इस प्लांट का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन बक्सर शहर में होगा। जहां  रामरेखा घाट पर उत्तरायणी माता गंगा का 

 दर्शन कर  कई योजनाओं की सौगात भी देने वाले हैं।

जारी पत्र के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सौगात देने वाले हैं। जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री का दौरा रामरेखा घाट पर भी होगा जहां पर वो कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं, इसके बाद  वो  बक्सर समाहरणालय पहुँच जिले के वरीय पदाधिकारियो के साथ बक्सर जिला के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। 

बहरहाल सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम की तारीख तय हो चुकी है ऐसे में जिला प्रशासन अपने पूरे ताकत के साथ एड़ी - चोटी एक कर तैयारी में जुट गया है।

  

Related Articles

Post a comment