चौकीदार दफादार को वृत्ति उन्नयन लाभ प्रदान करने का निर्देश
- by Manjesh Kumar
- 04-Jul-2026
- Views
पूर्णिया: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में चौकीदार/दफादारों को सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन का लाभ प्रदान करने हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के कुल:-178 चौकीदार/दफादारों को सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन का लाभ प्रदान करने से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से समीक्षा किया गया। विभागीय दिशा-निर्देशों एवं प्रचलित नियमों के आलोक में सभी प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए समिति द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पात्र कर्मियों को नियमानुसार वृत्ति उन्नयन का लाभ ससमय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक की गई। बैठक में चौकीदार के पद पर अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित कुल 13 आवेदन पत्रों पर विचार किया गया। विस्तृत परीक्षण एवं नियमानुसार समीक्षा के उपरांत 4 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए श्याम लाल हरिजन, पंचम ऋषि, सुनील कुमार एवं गौतम प्रसाद को चौकीदार के पद पर अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। शेष 9 आवेदन पत्रों के संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों एवं औपचारिकताओं की पूर्ति करते हुए नियमानुसार यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


Post a comment