परीक्षा देने लिए शेखपुरा आए जहानाबाद के छात्र का होटल से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

शेखपुरा: शेखपुरा में रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल से युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक बीती रात होटल में पहुंचा था और उसने परीक्षा देने की बात कही थी। मृतक की पहचान जहानाबाद के पचमहला निवासी प्रिंस राय के रूप में की गई जो उसने होटल के चेक इन रजिस्टर में दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात होटल में आने के बाद बुधवार की सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने पर होटल संचालक ने संदेह के आधार पर पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कमरे के अंदर झांका तो शव फंदे से लटका हुआ दिखा। बाद में पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा और मामले की जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का मोबाइल लगातार बज रहा था और मृतक के कान में एक हेडफोन भी लगा हुआ पाया गया। होटल संचालक ने यह भी बताया की यह युवक किसी परीक्षा के लिए आने का बोलकर कमरा लिया था। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं नगर थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया की युवक फंदे से झूलकर आत्महत्या किया है। परिजन को सुचना दे दी गई है। सभी लोग शेखपुरा के लिए निकल चुके है। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment