पूर्णिया में चेन स्नैचिंग गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन, कई कांडों का हुआ खुलासा
- by Manjesh Kumar
- 08-Jul-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। बीते 5 जुलाई को सहायक खजांची थाना क्षेत्र स्थित शारदा नगर में एक महिला से चेन झपटकर भागने वाले दो बदमाशों की पहचान कर ली गई है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इस कांड के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसमें सहायक खजांची थाने के थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई
एसडीपीओ ने कहा कि कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हाजीपुर गांव में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल दो चेन स्नेचर मोहम्मद शाहरुख और जाबिर हुसैन की पहचान की गई। शारदा नगर में चेन स्नेचिंग वाले सीसीटीवी में इन दोनों को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जिले में मोबाइल लूटकांड में भी नाम सामने आया है। कटिहार जिले के सहायक थाने के हृदय गंज इंजीनियरिंग कॉलेज के बगल में रहने वाले मोहम्मद जियाउल हक के पुत्र मोहम्मद जाबिर और मुफस्सिल थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 5 निवासी अब्दुल मतीन के पुत्र शाहरुख के घर पर पुलिस ने छापेमारी करने पहुंची मगर उसके पहले वह फरार हो गया। पुलिस ने चेन स्नेचिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए ब्लू रंग के बिना नंबर के यामाहा बाइक और लाल रंग के अपाची बाइक को जप्त कर लिया। जबकि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसडीपीओ ने कहा कि शारदा नगर और पूर्व में भट्ठा दुर्गाबाड़ी में हुए चेन स्नेचिंग में दोनों संलिप्त थे। इन दोनों का कई और घटना में लिंकेज का मामला भी सामने आ रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि इसके अलावा एक सप्ताह पहले कसबा में मोबाइल लूटकांड और इसी साल मार्च महीने में सहायक खजांची थाना के तहत मोबाइल लूटकांड में भी दोनों शामिल थे। एसडीपीओ ने कहा कि सैलून संचालक गोलीकांड मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के मोबाइल डिटेल्स में 29 लोगों का नाम सामने आया है जो कि शहर में छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन सबों का मोबाइल नंबर भी पुलिस को मिल चुका है। कार्रवाई की जा रही है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि ये सभी मोबाइल लूटने के बाद
आशीष पोद्दार नाम के चाय दुकानदार के हाथों मोबाइल बेच देते थे। गिरोह के सदस्य चोरी किये गये मोबाइल को अररिया भेज देता था जहां से नेपाल डिलीवरी की जाती थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।


Post a comment