राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में लगातार दूसरे दिन चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान वसूला गया जुर्माना

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रभावी ढंग से अभियान चलाएं, व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करें। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें, पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखें। सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें: जिलाधिकारी

पटना: पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश पर पटना शहर में मई माह के अग्रिम कैलेंडर के अनुसार आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को निर्देश दिया गया है कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें। पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखें। प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को प्रभावी ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाने तथा व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बेऊर मोड़ से शिवपुरी रोड करते हुए अंबेडकर चैक तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 1 टिपर बालू, 1 ठेला इत्यादि जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में 31,000 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया।

पाटलिपुत्र अंचल में 10ः30 बजे पूर्वाह्न से 02ः30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पुराना म्युजियम, सिटी सेन्टर माॅल, पुलिस लाईन, आयुक्त कार्यालय, डीएम आवास, कारगिल चैक, बिस्कोमान भवन तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान फास्ट फूड, गोलगप्पा ठेला, गन्ना जूस इत्यादि हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में 44,000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। >अजीमाबाद अंचल में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ जीरो माईल से बैरिया बस स्टैण्ड एवं मसौढ़ी मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 1 काउन्टर, 1 ठेला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में 6,800 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। नगर परिषद दानापुर निजामत में 11ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ सगुना मोड़ से आरके पुरम तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 1 गाड़ी बालू जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 1,000/- जुर्माना वसूल किया गया।


कंकड़बाग अंचल में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 03ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पाटलिपुत्र खेल परिसर एवं हर्ष इन्ट हाॅस्पीटल ओल्ड बाईपास से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में 2,000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। पटना सिटी अंचल में 10ः20 बजे पूर्वाह्न से 03ः35 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बाईपास थाना मोड़ से गुरू गोविंद सिंह लिंक पथ होते हुए चैक थाना मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 10 अवैध बैनर/पोस्टर हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में 30,300 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। बाँकीपुर अंचल में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ चूड़ी मार्केट रोड एवं पीएमसीएच मेन रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान ठेला, स्टॉल हटाया गया तथा 1 ठेला, 2 टेबल जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में 3,000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया।

नगर परिषद खगौल में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ खगौल लख से बड़ी बदलपुरा जोड़ा तालाब तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान रोड के किनारे से 2 पोस्टर एवं 1 ट्रैक्टर मलवा हटाया गया। नगर परिषद, फुलवारीशरीफ में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ थाना गोलम्बर से एम्स रोड नया टोला तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में 1,18,100 रुपए जुर्माना वसूला गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है। आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध विधि-सम्मत दंडात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक पाँच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है जिसके तहत ट्रैफिक एसपी, एसपी सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त तथा अन्य संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष के सिटी मजिस्ट्रेट सह प्रभारी दंडाधिकारी को रखा गया है।

गौरतलब है कि आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना द्वारा नियमित तौर पर बैठक कर जनहित में पटना के शहरी क्षेत्रों में सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निर्देश पर जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment