पहाड़ में ब्लास्ट की धमक से गिरा ग्रामीण का घर, पीड़ित ने कहा 'शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई'
- by Manjesh Kumar
- 05-May-2026
- Views
शेखपुरा: बीते लंबे समय से लोगों के विरोध के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और अंत में वही हुआ जिसका डर था। पहाड़ में ब्लास्ट करने की वजह से धमाके की धमक से एक व्यक्ति का घर गिर गया जिसके बाद पीड़ित के साथ ही स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने कंपनी से मुआवजे की मांग के साथ ही उचित कार्रवाई की भी मांग की है। मामला शेखपुरा के नगर थानांतर्गत चकंदरा पहाड़ का है जहां एक स्टोन कंपनी के द्वारा पहाड़ में ब्लास्ट करने के बाद एक परिवार का कच्चा घर धाराशायी हो गया।
मामले को लेकर पीड़ित शंभू चौधरी ने बताया कि इस बात को लेकर उन्होंने पहले भी आवाज उठाई थी। उस वक्त जांच के लिए जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी पहुंचे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर कंपनी की मनमानी लगातार जारी रही और अब वही हुआ जिसका डर था। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मी पहाड़ में बारूद लगा कर ब्लास्ट करते हैं जिससे आसपास के इलाके के लोगों में डर का माहौल बना रहता है। कुछ दिन पहले इसी वजह से धसान होने से 3 मजदूर जख्मी भी हुए थे बावजूद इसके मनमानी लगातार जारी है। अब मेरा घर पहाड़ में किए गए धमाके की वजह से गिर गया है। पीड़ित शंभू चौधरी ने जिला प्रशासन और सरकार से इस इस स्टोन कंपनी पर कार्रवाई का और मुआवजे की मांग की है।
शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट


Post a comment