भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की पहल पर जरूरतमंद मरीज को मिला खून, परिवार ने जताया आभार
- by Manjesh Kumar
- 24-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ लगातार मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। एक बार फिर संगठन की पहल से एक बुजुर्ग महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे उनका उपचार सुचारु रूप से हो सका। जानकारी के अनुसार अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत खुजरी निवासी मिलन देवी के पैर का ऑपरेशन एवं उपचार डॉ वी सी राय के यहां होना था। चिकित्सकों ने ऑपरेशन से पूर्व रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई। इस दौरान पूर्णिया भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंजेश कुमार ने अपने मित्र राजा कुमार की दादी मिलन देवी के लिए रक्त की आवश्यकता की सूचना विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने तत्परता दिखाते हुए संगठन के सदस्यों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद संगठन की ओर से तत्काल एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। समय पर रक्त मिलने से मिलन देवी के उपचार एवं ऑपरेशन की प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ सकी। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि सनातन समाज का प्रत्येक भाई, बहन, बेटी एवं माता हमारे परिवार का सदस्य है। हमारा संकल्प है कि संकट की घड़ी में कोई भी स्वयं को अकेला या असहाय महसूस न करे। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का एक-एक कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है। मानव सेवा, राष्ट्र सेवा और धर्म रक्षा के भाव के साथ संगठन निरंतर जनकल्याण के कार्यों में जुटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि किसी के जीवन की रक्षा करने का पुनीत कार्य है। जब भी किसी जरूरतमंद की सूचना मिलती है, संगठन के कार्यकर्ता सेवा भाव से आगे बढ़कर सहायता करते हैं। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ बरसों से सनातन समाज की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए कार्य करता आ रहा है और आजीवन इसी समर्पण, सेवा तथा राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करता रहेगा। इस मौके पर विक्की गोस्वामी, पूर्णिया जिला गोरक्षा प्रमुख नवीन कुमार, वार्ड संख्या 24 के अध्यक्ष ऋतिक कुमार, वार्ड संख्या 20 के अध्यक्ष अजय पासवान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Post a comment