वृद्धावस्था पेंशन निकालने बैंक जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

शेखपुरा: शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर औंधे गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक 80 वर्षीय महिला सोमरी देवी की मौत हो गई। मृतिका की पहचान नेमदारगंज गांव निवासी राजो यादव की पत्नी के रूप में की गई। इस संबंध में बताया जा रहा है कि महिला वृद्धावस्था पेंशन की राशि औधे गांव स्थित केनरा बैंक से निकालने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवक तेज गति से बरबीघा की ओर जा रहे थे। बाइक सवार ने सड़क पार कर रही वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद बाइक सवार चार युवकों में दो भागने में सफल रहा जबकि, दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को शेखपुरा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डायल 112 के एसआई राजकिशोर प्रसाद ने बताया की दुर्घटना की सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुँच कर घायल महिला को अस्पताल लाया और पूरी घटना की जानकारी हथियामा थाना को दे दिया है। इसके बाद हथियावां थाना की पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर बाइक को जब्त कर लिया है।

घटना में मृतक महिला के शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने में लगी है।

  

Related Articles

Post a comment