किशनगंज के दिघलबैंक में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बिजली आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क ठीक करने की मांग

किशनगंज: किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में बिजली, सड़क और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। दिघलबैंक बाजार परिसर में नागरिक एकता मंच के नेतृत्व में रविवार से यह आंदोलन शुरू किया गया है। अनशन पर बैठे लोगों ने क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। इसमें पावर ग्रिड की स्थापना कर बिजली संकट से निजात दिलाना, जर्जर सड़कों का नवीनीकरण एवं दिघलबैंक बाजार की सड़क की मरम्मत, तथा मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था में सुधार शामिल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली कटौती, खराब सड़क और कमजोर मोबाइल नेटवर्क जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। भूख हड़ताल में गणेश कुमार सिंह, जागेश्वर गोस्वामी, हरिनंदन सिंह, अमित कुमार हरिजन, राहुल मंडल, रौनक सिंह, कुमार अभिषेक, सलाम, कलाम, राम प्रसाद दास, दीपक राम समेत दर्जनों क्षेत्रवासी शामिल हैं। आंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।

  

Related Articles

Post a comment