लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को SSP ने किया सम्मानित, कुछ को फटकार भी लगाई

भागलपुर: भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा और पुलिसिंग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जबकि अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी श्रावणी मेला को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है

  

Related Articles

Post a comment