कॉलेज डिग्री देती है लेकिन जीवन कितना व्यवस्थित होगा ये आपकी शिक्षा से तय होता है- सर्वेश कुमार
- by Manjesh Kumar
- 15-Jul-2026
- Views
बेगूसराय: बेगूसराय गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन के दिनकर सभागार में सत्र 2024-2026 के प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सत्र 2025-2026 के प्रशिक्षुओं ने किया। उद्घाटन बीएड के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार, एमबीए की प्राचार्य डॉ सुधा झा तथा प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर निदेशक व बिहार विधानपरिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज आप यहां से विदा ले रहे हैं आपको शुभकामनाएं। यहां के एलुमनाई एसोशिएशन से जुड़े रहें। आगे उन्होंने कहा कि कालेज डिग्री देती है उसका एक अलग महत्व है। आपका जीवन कितना व्यवस्थित होगा ये आपकी शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था से तय होता है। पूरा जीवन पढ़ने के लिए है सीखने के लिए है। बुरी यादों को डिलीट करें और अच्छी यादों को लेकर जीवन में आगे बढ़े।
प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षक ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। आपसे हमें उम्मीद है कि आप इमानदारी से अपना दायित्व का निर्वाह करेंगे। एमबीए की प्राचार्य डॉ सुधा झा ने कि प्रशिक्षण प्राप्त कर आप जीवन में उसका उपयोग करें सफलता प्राप्त करें। कार्यक्रम प्रभारी डॉ कामायनी कुमारी ने शुभकामनाएं दी और कहा कि आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें। धन्यवाद ज्ञापन प्रो विपिन कुमार ने किया उन्होंने कहा कि ये महाविद्यालय केवल शिक्षक प्रशिक्षण ही नहीं देता बल्कि जीवन को सुखमय बनाने की भी सीख देता है।
रोशनी सिन्हा, आरती कुमारी, अनुकृति कुमारी, पुष्पिता कुमारी, गोविंद कुमार, ऋषभ कुमार, रिया झा, बमबम कुमार, मनीषा कुमारी, काजल कुमारी, साझी रानी, सोनम प्रिया, शिवम कुमार, राजन कुमार, छोटू कुमार, सौरभ कुमार ने गीत, कविता तथा अपने बिताए अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रथम वर्ष के शशांक कुमार, जूही कुमारी तथा स्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रथम वर्ष के किसलय कुमार, गोविंद कुमार, अंजली कुमारी, अनीशा कुमारी, रीचा कुमारी, निधि कुमारी, विप्लव कुमार, कोयल कुमारी, आनंद मिश्रा, रिशभ कुमार, ज्योति कुमारी, शशांक कुमार, रोशनी सिन्हा ने काफी मेहनत किया।
उक्त अवसर पर डॉ सुधाकर पांडेय, प्रो परवेज़ यूसुफ, डॉ अंजली, प्रो विपिन कुमार, डॉ कामायनी कुमारी, प्रो अमर कुमार, प्रो पिंटू कुमार, डॉ राजवंत सिंह, आलोक कुमार आदि ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु उपस्थित थे।


Post a comment