सुल्तानगंज में महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को दबोचा

भागलपुर: बिहार में पुलिस इन दिनों अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भागलपुर पुलिस ने बीते दिनो सुल्तानगंज इलाके में एक महिला के हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही प्रयुक्त टोटो रिक्शा समेत कई अहम सामान भी बरामद किए हैं। भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 22 जून को सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मीरहट्टी के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान शव की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र निवासी बंटी तांती की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई।

घटना के बाद सुलतानगंज थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। सिटी एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ अजय मोदी, अर्जुन यादव और मंतोष कुमार बिंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं मुख्य आरोपी अजय कुमार  की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टोटो रिक्शा और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल प्लास्टिक की बोरी भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  

Related Articles

Post a comment